ब्यूरो चीफ: योगेंद्र सिंह यादव, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर पुलिस लाइन में 29 मई को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती भंवरे दीक्षा अरुण ने वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस व्यवस्था, प्रशिक्षण केंद्र, हथियारों व मालखाने की विस्तृत समीक्षा की गई और अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान क्वार्टर गार्द द्वारा एएसपी महोदया को सलामी दी गई, जिसके उपरांत उन्होंने पुलिस लाइन की समग्र व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति, अनुशासन और कार्यप्रणाली की स्थिति की समीक्षा की।
निरीक्षण के पश्चात एएसपी ग्रामीण महोदया ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित किया और निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिए:
इस निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी क्राइम, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित कई अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। वार्षिक निरीक्षण का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावशाली, तकनीकी और अनुशासित बनाना रहा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments