ब्यूरो चीफ: योगेंद्र सिंह यादव, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर के थाना रामचंद्र मिशन पुलिस को अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मिली है। वारण्ट के तहत वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तारी का विवरण:
पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना रामचंद्र मिशन के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
दिनांक 20 मई 2025 को थाना रामचंद्र मिशन पुलिस टीम ने अभियुक्त वेदप्रकाश उर्फ लल्लू पुत्र घनश्याम सिंह, निवासी मोहल्ला नई बस्ती, थाना रामचंद्र मिशन, जनपद शाहजहांपुर को समय करीब 21:05 बजे उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 1428/17, अपराध संख्या 95/05, धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज है। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार वारण्टी का विवरण:
गिरफ्तारी का समय व स्थान:
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूती मिली है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments