ब्यूरो चीफ: योगेंद्र सिंह यादव, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड (कानून व्यवस्था) की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने बैठक में गुंडा एक्ट, एनडीपीएस, गैंगस्टर जैसे मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित वादों की सूची तैयार कर हर माह का लक्ष्य निर्धारित किया जाए और उनका त्वरित निस्तारण कराया जाए। उन्होंने शासकीय अधिवक्ताओं को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक माह 30 से 40 मामलों की सूची बनाकर उनका निस्तारण सुनिश्चित करें।
डीएम ने यह भी कहा कि प्रमुख आपराधिक, भूमि, राजस्व और लोकहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देते हुए कार्ययोजना बनाई जाए, ताकि जनता को शीघ्र न्याय मिल सके। बैठक में लंबित वादों की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि सभी न्यायालयों में प्रचलित मामलों में जवाब शीघ्र दायर किए जाएं और निस्तारण की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा है कि कानून व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त न की जाए, इसलिए संबंधित विभागीय अधिकारी समन्वय से कार्य करें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments