ब्यूरो चीफ: योगेंद्र सिंह यादव, शाहजहांपुर
योगा वेलनेस सेंटर के भवन विस्तार हेतु दिए निर्देश
ओपीडी की छत से पानी टपकने पर जताई नाराज़गी, मरम्मत के आदेश
चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और साफ-सफाई पर विशेष जोर
शाहजहांपुर, 28 मई। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह, सिनसिनवार ने बुधवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर स्थित योगा वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि सेंटर में योग गतिविधियों के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध नहीं है, जिस पर उन्होंने भवन के विस्तार की आवश्यकता जताई।
सीडीओ ने मौके पर मौजूद ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता को निर्देशित किया कि वे भवन के विस्तार हेतु माप-जोख कर तत्काल प्राक्कलन तैयार करें, जिससे योगा वेलनेस सेंटर को और अधिक सुव्यवस्थित रूप दिया जा सके।
इसके पश्चात डॉ. अपराजिता सिंह ने आयुर्वेदिक ओपीडी का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने देखा कि लिन्टर में सीलन के कारण पानी टपक रहा है। इस पर उन्होंने ओपीडी की छत की यथासंभव मरम्मत कराए जाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर और कार्यालय की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने, तथा चिकित्सकों और कर्मचारियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उनका यह निरीक्षण स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता और अनुशासन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments