ब्यूरो चीफ: योगेन्द्र सिंह यादव, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। अपराधियों की धरपकड़ व न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस को एक और अहम सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, वहीं छह अन्य वांछित वारंटियों ने रोवकार हाजिरी प्रस्तुत की।
यह कार्रवाई 23 मई 2025 को पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में की गई। थाना रामचन्द्र मिशन की पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को उनके मस्कन से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की।
गिरफ्तार वारंटी अभियुक्तों का विवरण:
राधेश्याम पुत्र रामभरोसे, निवासी मिश्रीपुर, थाना रामचन्द्र मिशन
शिवशंकर पुत्र रामकृष्ण, निवासी मोहल्ला सरायकाइंया, थाना रामचन्द्र मिशन
वारंटी अभियुक्तों द्वारा प्रस्तुत रोवकार हाजिरी:
ये सभी अभियुक्त वाद संख्या 1017/17, धारा 147, 148, 149, 452, 323, 504, 506, 352 भा.दं.वि. में वांछित थे। दबिश के दौरान ये अभियुक्त अपने निवास स्थान पर उपस्थित मिले और उन्होंने न्यायालय द्वारा जारी रोवकार पर हाजिरी दी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस की इस कार्रवाई को कानून व्यवस्था की मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments