योगेंद्र सिंह यादव, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर
थाना सदर बाजार पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से सोने-चांदी के जेवरात, 76,500 रुपए नकद, ई-रिक्शा की बैटरी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। वहीं, इस वारदात में शामिल दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
चोरी की पहली घटना 24 अप्रैल को सामने आई थी, जब वादी मोहम्मद हनीफ पुत्र बुद्धन निवासी ग्राम मऊ खालसा ने थाना सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर से रात के समय अज्ञात चोर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। इस संबंध में मुकदमा संख्या 232/2025 पंजीकृत किया गया था।
दूसरी वारदात 30 अप्रैल को घटी, जिसमें मोहम्मद इकबाल पुत्र इमामी निवासी मऊ खालसा ने सूचना दी कि उनके ई-रिक्शा (UP27BT2226) में लगी चार बैटरियाँ चोरी हो गईं। इस पर थाना सदर बाजार में मुकदमा संख्या 250/2025 दर्ज किया गया।
गिरफ्तारी और बरामदगी:
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 2 मई की सुबह करीब 8:03 बजे कैण्ट क्षेत्र स्थित बंगला नंबर 18 के पास से एक आरोपी तस्लीम पुत्र जलील अली (उम्र 19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य आरोपी मौके से मोटरसाइकिल छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।
गिरफ्तार आरोपी के पास से बरामद सामान:
पूछताछ में किया बड़ा खुलासा:
तस्लीम ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने यह चोरी अपने साथी अरमान पुत्र युसुफ और युसुफ पुत्र घसीटे (दोनों निवासी मऊ खालसा) के साथ मिलकर की थी। उसने कबूल किया कि हनीफ के घर परिवार के दिल्ली जाने की जानकारी उन्हें पहले से थी, जिसके बाद तीनों ने मिलकर चोरी की योजना बनाई और जेवरात व नकदी चुरा ली।
इसी तरह इकबाल के ई-रिक्शा से चार बैटरियाँ भी तीनों ने मिलकर चोरी की थीं, जिनमें से एक बैटरी को वे बेचने के लिए लाए थे, उसी दौरान पुलिस ने दबोच लिया। शेष बैटरियाँ और जेवर फरार साथियों के पास हैं।
पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता:
इस सफलता में शामिल पुलिसकर्मी—
फरार आरोपी:
पुलिस ने दोनों मामलों में बरामदगी के आधार पर बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है, साथ ही फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments