ब्यूरो चीफ: योगेंद्र सिंह यादव, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर के थाना रोजा क्षेत्र अंतर्गत लोदीपुर और नई बस्ती में चोरों ने दो अलग-अलग घरों को निशाना बनाकर लाखों की नकदी और जेवरात की चोरी को अंजाम दिया। यह घटना उस समय हुई जब परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे।
- थाना रोजा के लोदीपुर और नई बस्ती में चोरों ने बोला धावा
- लाखों रुपए की नकदी और कीमती जेवरात की चोरी
- परिवार को सुबह उठने पर चोरी का चला पता
- पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण, मुकदमा दर्ज
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना रोजा क्षेत्र के मोहल्ला लोदीपुर निवासी सर्वेश कुमार शुक्ला पुत्र संतोष शुक्ला तथा नई बस्ती निवासी असलम पुत्र लड्डन के घरों में अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में सेंध लगाई। चोरों ने घर में घुसकर लाखों की नकदी और कीमती आभूषण चुरा लिए। जब सुबह परिवार के सदस्य नींद से जागे तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा मिला और अलमारी व तिजोरियां टूटी हुई थीं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ितों की तहरीर के आधार पर थाना रोजा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा चोरों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया गया है।
स्थानीय लोगों में चोरी की इन वारदातों के बाद भय और आक्रोश का माहौल है। अब देखना यह है कि पुलिस जल्द ही इन चोरों को पकड़कर क्षेत्र में सुरक्षा का भरोसा बहाल कर पाती है या नहीं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहांपुर
0 Comments