भंडारे के दौरान बेकाबू भैंस का हमला, एक की मौत से गांव में शोक

ब्यूरो रिपोर्ट।। सत्यपाल सिंह।।

- तालगांव थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में भंडारे के दौरान घटी दर्दनाक घटना
- बेकाबू भैंस ने कार्यक्रम स्थल में घुसकर किया हमला
- एक व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत, गांव में पसरा मातम
- पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली, शुरू की जांच

सीतापुर (उत्तर प्रदेश) – तालगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत रसूलपुर गांव में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक भंडारे के कार्यक्रम में अचानक एक भैंस घुस आई और वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। अचानक हुई इस घटना से कार्यक्रम में भगदड़ मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भैंस पूरी तरह बेकाबू थी और उसने कई लोगों को रौंदने की कोशिश की। इस हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पर तालगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक जांच शुरू कर दी है।

इस दुखद घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। 

Previous Post Next Post