ब्यूरो रिपोर्ट:सत्यपाल सिंह
- खेत की जुताई के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा
- सूचना देने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची पुलिस
- पानी से भरे कुएं में ट्रैक्टर समेत गिरा किसान, अब तक नहीं मिला सुराग
- क्रेन और पंप से रेस्क्यू अभियान जारी
- मामला जलालपुर थाना क्षेत्र के ममना गांव का
हमीरपुर जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र के ममना गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां खेत की जुताई कर रहा एक किसान ट्रैक्टर समेत कुएं में गिर गया। हादसे के बाद से किसान का कोई सुराग नहीं लग पाया है। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन काफी समय बीत जाने के बावजूद कोई भी पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
जानकारी के मुताबिक, ममना गांव निवासी एक किसान खेत की जुताई कर रहा था, तभी अनियंत्रित होकर उसका ट्रैक्टर पास के कुएं में जा गिरा। कुएं में पानी भरा होने के कारण किसान की स्थिति का पता नहीं चल पा रहा है। ग्रामीणों द्वारा पंप के माध्यम से पानी निकालने का प्रयास किया जा रहा है ताकि लापता किसान को ढूंढ़ा जा सके।
रेस्क्यू के लिए क्रेन मंगाई गई है और ऑपरेशन जारी है। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा है जो प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जता रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों से भी लोग घटनास्थल पर पहुंचे हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments