पत्रकार: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ
**- काकोरी क्षेत्र के घुर-घूरी तालाब चौकी अंतर्गत की गई छापेमारी
लखनऊ के काकोरी क्षेत्र में अवैध रूप से नशीली ताड़ी बेचने वालों के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए सख्ती दिखाई है। घुर-घूरी तालाब चौकी के अंतर्गत चल रही इस अवैध गतिविधि पर शिकंजा कसते हुए विभाग ने कई स्थानों पर छापेमारी की।
मलिहाबाद के आबकारी निरीक्षक अखिलेश चौधरी ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त के दौरान कई स्थानों पर नशीली व जहरीली ताड़ी बेचते हुए लोगों को पकड़ा। उन्होंने मौके पर ही कई लीटर ताड़ी को नष्ट करवाया और ताड़ी उतारने के लिए इस्तेमाल हो रहे उपकरणों को भी नष्ट कर दिया।
बताया जा रहा है कि काकोरी क्षेत्र में लंबे समय से ताड़ के पेड़ों के नीचे अवैध रूप से ताड़ी पिलाई जा रही थी, जिससे क्षेत्रीय लोगों की सेहत पर भी खतरा मंडरा रहा था। आबकारी विभाग की इस कार्यवाही से क्षेत्र में अवैध ताड़ी कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments