ब्यूरो चीफ: योगेंद्र सिंह यादव, शाहजहांपुर
पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुवायाँ थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 मई 2025 को पुवायाँ पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि एक वांछित आरोपी मोहम्मदी रोड पर धर्मगदापुर खुर्द को जाने वाले रास्ते के पास हाईवे पुल के नीचे मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और एक युवक को पकड़कर उसकी तलाशी ली तथा नाम पूछने पर उसने अपनी पहचान शिवशंकर उर्फ वर्मालाल पुत्र सर्वेश (उम्र लगभग 21 वर्ष), निवासी ग्राम धर्मगदापुर खुर्द, थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहांपुर के रूप में बताई।
पूछताछ में पता चला कि आरोपी के विरुद्ध थाना पुवायाँ में मु0अ0सं0 412/25 धारा 137(2)/65(1)/87 बीएनएस एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत है और वह इस मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसे 12:10 बजे मौके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक करतार सिंह, कांस्टेबल संदेश कुमार (नं. 2774), और कांस्टेबल अक्षय बालियान (नं. 2251) शामिल रहे।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे मा० न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। इस सराहनीय कार्रवाई से स्थानीय जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और अपराधियों में डर का माहौल बना है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments