ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश
यूपी एटीएस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जाली नोटों की तस्करी करने वाले गैंग के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अनस अहमद के रूप में हुई है, जिसे सीतापुर जिले के सिधौली क्षेत्र से पकड़ा गया।
अभियुक्त के पास से ₹1,05,000 के नकली भारतीय मुद्रा बरामद की गई है। जांच एजेंसियों के अनुसार, यह अभियुक्त उन तस्करों के नेटवर्क का हिस्सा है जो अलग-अलग राज्यों में जाली नोटों की आपूर्ति करते हैं।
गौरतलब है कि इस मामले में गैंग के मास्टरमाइंड समेत तीन अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अनस अहमद की गिरफ्तारी से गिरोह की गतिविधियों और नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
यूपी एटीएस की यह कार्रवाई नकली करेंसी के विरुद्ध उनकी लगातार मुहिम का हिस्सा है, जिससे राज्य में अवैध आर्थिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की कोशिश की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments