स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर सख्त अंकुश लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा जनपद शाहजहांपुर में व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई 09 जून 2025 को आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश, उप आबकारी आयुक्त बरेली प्रभार एवं जिला आबकारी अधिकारी शाहजहांपुर के निर्देशन में की गई।
अभियान का नेतृत्व मधु तिवारी, आबकारी निरीक्षक कलान एवं गिरिजेश, आबकारी निरीक्षक तिलहर ने किया। इनके साथ प्रवर्तन-1 बरेली टीम के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। संयुक्त टीम ने थाना मिर्जापुर और थाना कलान क्षेत्र के विभिन्न संदिग्ध स्थलों पर दबिश दी।
कंजर बस्ती, मिर्जापुर, रफियाबाद कलान, परौर रोड कलान, रोडवेज बस अड्डा कलान और बाराकला जैसे क्षेत्रों में गहन तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्राम कंजर बस्ती मिर्जापुर से 15 लीटर कच्ची शराब और लगभग 200 किग्रा लहन बरामद की गई, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
इस अभियान में दिनेंद्र सिंह, आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन-1 बरेली, एवं विभागीय कर्मी राजेंद्र सिंह, इंद्रपाल, रोहित कुमार, संदीप यादव, अरविंद आदि शामिल रहे।
जिला आबकारी अधिकारी के अनुसार, यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, और अवैध शराब के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य जनपद को नशा मुक्त और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments