स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर।
समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मंगलवार को अविभाजित विधानसभा जलालाबाद और कटरा क्षेत्रों में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 187 नवयुगलों ने एक-दूसरे का हाथ थामा। इस आयोजन का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सामाजिक समर्थन देना रहा।
जलालाबाद विधानसभा में समारोह के मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री हरिप्रकाश वर्मा रहे, जबकि कटरा विधानसभा में माननीय विधायक श्री वीर विक्रम सिंह 'प्रिन्स' ने मुख्य अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाई। दोनों ही जनप्रतिनिधियों ने नवदम्पत्तियों को वैवाहिक जीवन की मंगलकामनाएं दीं और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर संबंधित क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्षों, जिला स्तरीय अधिकारीगण, खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी तथा समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल एवं गरिमामयी ढंग से सम्पन्न कराने में सहयोग प्रदान किया।
विवाह समारोह में शामिल जोड़ों का विवरण इस प्रकार रहा:
क्र.सं. | क्षेत्र / निकाय | कुल जोड़े | अन्य वर्ग | अल्पसंख्यक वर्ग |
---|---|---|---|---|
1. | विकास खण्ड जलालाबाद | 34 | 32 | 2 |
2. | विकास खण्ड मिर्जापुर | 23 | 23 | 0 |
3. | विकास खण्ड कलान | 22 | 22 | 0 |
4. | नगर पालिका परिषद कटरा | 01 | 01 | 0 |
5. | नगर पंचायत अल्हागंज | 10 | 05 | 5 |
6. | नगर पंचायत कलान | 01 | 01 | 0 |
7. | विकास खण्ड खुदागंज | 35 | 32 | 3 |
8. | विकास खण्ड जैतीपुर | 32 | 29 | 3 |
9. | विकास खण्ड मदनापुर | 11 | 11 | 0 |
10. | नगर पंचायत कटरा | 07 | 05 | 2 |
11. | नगर पंचायत खुदागंज | 04 | 04 | 0 |
कुल: 187 जोड़े (जिसमें 174 हिंदू एवं 13 मुस्लिम नवविवाहित शामिल हैं।)
इस कार्यक्रम के समापन पर जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने सभी आगंतुकों, नवविवाहितों एवं कार्यक्रम से जुड़े कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समाज में समानता और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करती है।
समारोह की गरिमा, व्यवस्थाओं और सहभागिता ने यह सिद्ध किया कि सामाजिक कल्याण योजनाएं जनमानस के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सामर्थ्य रखती हैं।
0 Comments