स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर में खाद्य सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य) एवं अभिहित अधिकारी चन्द्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में खाद्य सचल दल ने शनिवार को कई जगहों पर छापेमारी की।
इस अभियान के तहत रौजा मंडी में हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, आम, मौसम्मी और अनार के कुल 08 नमूने एकत्र किए गए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम, पुवायां में तैयार किए जा रहे 20 खाद्य पदार्थों के नमूने भी जांच के लिए संग्रहित किए गए।
वहीं हयातपुरा स्थित ओम आइसक्रीम निर्माण इकाई से दो आइसक्रीम के नमूने लिए गए। इसके अतिरिक्त तिलहर और जलालाबाद क्षेत्र से 03 फोर्टिफाइड खाद्य तेलों के नमूने एकत्र किए गए। इस प्रकार कुल 33 खाद्य नमूने जांच हेतु संकलित किए गए हैं।
इस कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री बागीश मणि त्रिपाठी, तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण – श्री मनोज कुमार, श्री वरुण कुमार, श्री सौरभ सोनी और श्री मानवेन्द्र कुमार भी शामिल रहे।
खाद्य सुरक्षा विभाग की यह छापेमारी आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि आमजन को सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहांपुर
0 Comments