संवाददाता:देहरादून
देहरादून।
भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड ने एक बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए ज्वालापुर (हरिद्वार) के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई पार्टी अनुशासन और सामाजिक आचरण के उल्लंघन के चलते की गई है।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट द्वारा दिनांक 28 जून 2025 को जारी किए गए पत्र में यह जानकारी दी गई है। पत्र के अनुसार, श्री राठौर को 23 जून 2025 को पार्टी द्वारा नोटिस भेजा गया था, लेकिन उनके स्पष्टीकरण से पार्टी नेतृत्व संतुष्ट नहीं हुआ।
पत्र में यह भी कहा गया है कि श्री राठौर द्वारा लगातार पार्टी की मर्यादा एवं सामाजिक आचरण का उल्लंघन किया गया है, जिस कारण प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया जाता है।
इस निष्कासन सूचना की प्रतिलिपि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भी भेजी गई है, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), प्रदेश प्रभारी एवं सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) को भी सूचित किया गया है।
यह निर्णय उत्तराखंड भाजपा संगठन की अनुशासन के प्रति सख्ती और निष्ठा को दर्शाता है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments