स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर। वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल (VPI) के बैनर तले 8 जुलाई 2025 को शाहजहांपुर में ‘जेल भरो आंदोलन’ आयोजित किया जाएगा। इस आंदोलन में देशभर से करीब 1000 पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे और स्वयं गिरफ्तारी देकर सरकार की नीतियों के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे।
पार्टी के संयोजक सुरपति सिंह, निवासी कहिलिया (शाहजहांपुर) द्वारा मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन एवं पुलिस महानिदेशक को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से इस आंदोलन की सूचना दी गई है। उन्होंने प्रशासन से आंदोलनकारियों की सुरक्षा और सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया है।
ज्ञापन में बताया गया है कि पार्टी 2011 में संसद की गोयल कमेटी की सिफारिशों को लागू कराने और देश के हर वोटर को ₹11,900 प्रतिमाह ‘वोटर पेंशन’ देने की मांग को लेकर वर्षों से ज्ञापन भेजती रही है। लेकिन सरकारों द्वारा लगातार वोटर हितों की अनदेखी से नाराज़ होकर पार्टी ने अब आर्थिक गुलामी के विरुद्ध बलिदान आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है।
इस आंदोलन के तहत कार्यकर्ता खिरनीबाग, रामलीला मैदान शाहजहांपुर में 12 से 1 बजे के बीच एकत्रित होंगे और उसके बाद जिला कारागार शाहजहांपुर में प्रवेश करने की कोशिश करेंगे।
इस दौरान पार्टी के नीति निर्देशक एवं विश्व परिवर्तन मिशन के संस्थापक अध्यक्ष श्री विश्वात्मा भरत गांधी भी शामिल रहेंगे। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि श्री गांधी को उत्तर प्रदेश में जान का खतरा है, अतः उनकी तथा सभी प्रतिभागियों की सुरक्षा हेतु आईजी बरेली, एसएसपी शाहजहांपुर एवं जेल अधीक्षक को निर्देश देने की मांग की गई है।
सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ गिरफ्तारी की प्रक्रिया को संवैधानिक रूप से संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी शाहजहांपुर से भी सहयोग की अपेक्षा जताई गई है।
ज्ञापन में पार्टी के मंडल प्रभारी रामनिवास वर्मा और उदयवीर मह के नाम भी सहप्रेषक के रूप में उल्लेखित हैं।
पार्टी का कहना है कि अगर सरकार वोटरों की बात नहीं सुनेगी, तो शांतिपूर्ण मगर प्रभावशाली तरीके से संविधानिक मार्ग से आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments