स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय प्रांगण स्थित इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनपद के दिव्यांगजनों को सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से आगामी शिविर की रूपरेखा तय की गई। बैठक की अध्यक्षता रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव डॉ. विजय जौहरी ने की।
उन्होंने जानकारी दी कि रेडक्रॉस सोसायटी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तर पर मानवीय सहायता हेतु कार्य कर रही है। इसी क्रम में दिनांक 30 जून 2025 से 3 जुलाई 2025 तक जनपद के विभिन्न विकास खंडों – पुवायां, खुटार, कांट, तिलहर, कटरा, जलालाबाद कलान, मिर्जापुर आदि में दिव्यांग बच्चों के चिकित्सीय परीक्षण, दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत कराने और सहायक उपकरणों के निःशुल्क वितरण हेतु विशेष शिविरों का आयोजन प्रस्तावित है।
यह शिविर भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), कानपुर द्वारा भारत सरकार की एडीआईपी एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर का उद्देश्य है कि जनपद में अधिक से अधिक दिव्यांगों को लाभान्वित किया जा सके। इसी सिलसिले में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कार्यालय द्वारा सचिव रेडक्रॉस से अनुरोध किया गया है कि वह ज्यादा से ज्यादा दिव्यांग बच्चों की पहचान कराएं।
बैठक में उपस्थित रेडक्रॉस के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम की सफलता में सहयोग की सहमति जताई।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे –
महेन्द्र पाल सिंह (अध्यक्ष, सहकारी गन्ना विकास समिति, पुवायां व भाजपा जिला महामंत्री),
सर्वेश कुमार पाल (पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, किसान मोर्चा भाजपा),
सत्यपाल सिंह चौहान (पूर्व महामंत्री),
शैलेन्द्र कुमार (सदस्य, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ),
रेडक्रॉस के आजीवन सदस्य अग्रज जौहरी, अवनीश सक्सेना,
प्रबंध समिति सदस्य अनुज जौहरी आदि।
इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी हेतु जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कार्यालय अथवा रेडक्रॉस सचिव डॉ. विजय जौहरी से संपर्क किया जा सकता है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments