स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर, 22 जून। नगर निगम शाहजहांपुर द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया। मंत्री जी के साथ जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, तथा कई अन्य अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम आवास विकास बरेली मोड़ स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल पार्क एवं विश्वकर्मा पार्क में आयोजित हुआ, जहां आम, अशोक, बोटल पॉम, खिरनी एवं बोगन वेलिया जैसे कुल 80 पौधों का रोपण किया गया।
मा. मंत्री सुरेश खन्ना ने इस अवसर पर लोगों से आह्वान किया कि हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखरेख की जिम्मेदारी स्वयं उठाए, जिससे पर्यावरण की रक्षा सुनिश्चित हो सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने अटल पार्क का भी निरीक्षण किया और उसके रख-रखाव को बेहतर बनाने हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगों की सक्रिय भागीदारी देखी गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद सिद्धार्थ शुक्ला, राजकमल वाजपेयी, नगर निगम के सहायक अभियंता प्रेमचंद्र आर्य सहित क्षेत्रीय नागरिक विपिन तिवारी, नरेंद्र मिश्रा, गंगा सिंह यादव, राम जी मिश्रा, अभिषेक वाजपेयी, ईशान अरोड़ा, अभिषेक तिवारी आदि उपस्थित रहे।
इस पहल को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया, जिससे यह स्पष्ट है कि जनसहभागिता से पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य और अधिक प्रभावी ढंग से प्राप्त किया जा सकता है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments