ब्यूरो चीफ: तशरीफ़ अली, मेरठ
किठौर, मेरठ। रविवार 22 जून 2025 को किठौर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत राधना इनायतपुर में एक नई पुलिस चौकी का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक विपिन टांडा द्वारा किया गया। इस मौके पर एसपी ने क्षेत्रवासियों से शांति बनाए रखने और पुलिस प्रशासन को सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों का सहयोग पुलिस के हाथ मजबूत करता है और क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को स्थिर बनाए रखने में सहायक होता है।
इस अवसर पर माछरा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवेंद्र गुर्जर, भाजपा किठौर मंडल अध्यक्ष अनुज नागर, तेज बहादुर, किठौर समिति अध्यक्ष गोयल, खालिक अहमद, गय्युर, महबूब अली, ममनून अली, मुजाहिद त्यागी, तथा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री साजो सहित राधना इनायतपुर के दर्जनों ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
नव-निर्मित चौकी के उद्घाटन को लेकर ग्रामीणों में हर्ष और सुरक्षा को लेकर संतोष देखा गया। ग्रामीणों ने प्रशासन का आभार जताया और उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगेगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments