स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
- थाना कटरा पुलिस ने दो अभियुक्तों को अफीम व बाइक के साथ दबोचा
- बरेली ले जाई जा रही थी अफीम, दोनों तस्करों ने पूछताछ में कबूला जुर्म
- अभियुक्तों के खिलाफ पहले से भी दर्ज हैं गंभीर आपराधिक मुकदमे
शाहजहांपुर। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कटरा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने 850 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल (UP27P1270) भी बरामद की गई।
पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे मादक पदार्थ विरोधी अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जुगुल किशोर पाल के नेतृत्व में थाना कटरा पुलिस टीम ने यह सफलता पाई।
दिनांक 01 जून 2025 को करीब 3:31 बजे पुलिस टीम अपराधियों की तलाश में क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी कि तभी पडेनिया पुलिया से 100 मीटर पहले पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम हैं:
- विकास मिश्रा पुत्र बौधराम मिश्रा, निवासी ग्राम कुलआबौज, थाना जैतीपुर, शाहजहांपुर — जिसके पास से 400 ग्राम अफीम बरामद हुई।
- अनिल कुमार पुत्र रूपराम, निवासी ग्राम कचरा खगई, थाना मुसाझाग, बदायूं — जिसके पास से 450 ग्राम अफीम बरामद की गई।
दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना कटरा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18/60(3) के तहत मु0अ0सं0 251/2025 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।
आपराधिक इतिहास
- विकास मिश्रा के विरुद्ध पूर्व में थाना जैतीपुर में मु0अ0सं0 174/2019 धारा 147/341/506 भादवि के तहत केस दर्ज है।
- अनिल कुमार के विरुद्ध थाना मूसाझाग, बदायूं में मु0अ0सं0 343/2014 धारा 308/323/325/427/504 भादवि का मुकदमा दर्ज है।
पुछताछ में कबूला जुर्म
दोनों अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे यह अफीम बदायूं से लाकर बरेली में सप्लाई करने जा रहे थे। यह काम वह पैसों की जरूरत के चलते कर रहे थे, और आगे ऐसा न करने की बात भी कही।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
- प्रभारी निरीक्षक जुगुल किशोर पाल
- म०उ०नि० सुश्री अंशु
- का0 अमित कुमार (1023)
- का0 सद्दाम हुसैन (2030)
- का0 प्रवीण शर्मा (2685)
- का0 अंकित नेहरा (2300)
पुलिस टीम की इस कार्यवाही को उच्चाधिकारियों द्वारा प्रशंसनीय एवं सराहनीय बताया गया है।
0 Comments