स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर।
पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में बुधवार को आयोजित समाधान शिविर में 15 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई, जिनमें एक विवादित दंपति के बीच आपसी सहमति बनवाकर सुलह कराई गई और उन्हें विदा किया गया।
इस परामर्श शिविर का आयोजन पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में किया गया, जिसका उद्देश्य घरेलू विवादों का समाधान आपसी बातचीत और समझदारी से करना रहा।
थाना सदर बाजार क्षेत्र निवासी एक दंपति, जिनकी शादी लगभग 9 वर्ष पूर्व हुई थी और जिनके दो बेटे हैं, के बीच पिछले कुछ समय से पारिवारिक तनाव चल रहा था।
मामला इस बात को लेकर था कि पति घर बेचना चाहता था और पत्नी इसका विरोध कर रही थी। इसी कारण पत्नी करीब 20 दिन से मायके में रह रही थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया। यहां दोनों की वार्ता कराई गई, उन्हें समझाया गया और घरेलू जीवन की अहमियत बताई गई।
समझदारी और संवाद के जरिए दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ रहने को तैयार हो गए और आपसी सहमति से समझौता कर लिया। अंततः परिवार परामर्श केंद्र द्वारा दोनों को विदा किया गया।
इस सराहनीय कार्य में परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी उपनिरीक्षक मधु यादव, महिला मुख्य आरक्षी पूनम मिश्रा, महिला आरक्षी मोनिका रानी, करुणा, तथा पिंकी आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
परिवार परामर्श केंद्र की इस पहल ने एक बार फिर यह साबित किया है कि आपसी संवाद और समझदारी से बड़े से बड़ा पारिवारिक विवाद भी सुलझाया जा सकता है।
यह केंद्र जनपद में पारिवारिक समरसता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments