ब्यूरो रिपोर्ट।।कल्लू उर्फ रजनीश।।लखनऊ
लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र में मंगलवार को जाम की स्थिति इतनी भयावह रही कि दुबग्गा चौराहे से लेकर सीतापुर बाईपास तक का इलाका घंटों तक रेंगता रहा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और लोग जाम में फंसे परेशान नजर आए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जाम की शुरुआत सुबह के समय हुई, जो दोपहर तक और अधिक गंभीर होता चला गया। बिना ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था के, वाहन चालकों को खुद ही जैसे-तैसे रास्ता निकालना पड़ा। जाम में स्कूली बसें, एंबुलेंस, दवा वाहन और आम जनता सब बुरी तरह फंसे रहे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दुबग्गा क्षेत्र में लगातार जाम की समस्या बनी रहती है, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। क्षेत्रीय व्यापारियों और राहगीरों में गंभीर आक्रोश भी देखने को मिला।
पत्रकार कल्लू उर्फ रजनीश की रिपोर्ट के अनुसार, जाम का प्रमुख कारण अनियंत्रित यातायात, अवैध पार्किंग और निर्माण कार्यों के चलते सड़क की संकरी स्थिति है।
लोगों ने मांग की है कि प्रशासन इस ओर तत्काल ध्यान दे और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सख्त कदम उठाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments