स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत कारीगरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने के उद्देश्य से "शाहजहांपुर पीएम विश्वकर्मा ऐप" का शुभारंभ आज विकास भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने की।
जिलाधिकारी श्री सिंह ने बताया कि इस ऐप के माध्यम से सुनार, लोहार, बढ़ई, नाई, दर्जी जैसे पारंपरिक कारीगरों को अब डिजिटल रूप से आम जनता से जोड़ा जाएगा। यह एप सेवा प्रदाता और उपभोक्ता के बीच सीधा संपर्क स्थापित करेगा, जिससे समयबद्ध, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिल सकेंगी।
एप की विशेषताएं:
जिलाधिकारी ने कारीगरों से अपील की कि वे अपना प्रोफाइल पूर्ण रूप से अपडेट करें और अपनी सेवाओं का संक्षिप्त विवरण अवश्य दर्ज करें। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि आने वाले समय में इलेक्ट्रीशियन और अन्य सेवा प्रदाताओं को भी इस ऐप में जोड़ा जाएगा, जिससे इसका दायरा और अधिक व्यापक होगा।
जिला उद्योग अधिकारी को निर्देशित किया गया कि 15 दिनों के भीतर ऐप की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, ताकि इसकी उपयोगिता का आकलन किया जा सके।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह, जिला उद्योग अधिकारी श्री अनुराग यादव, तथा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के कई लाभार्थी भी उपस्थित रहे।
यह ऐप जनपद के कारीगरों को आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत आधार प्रदान करेगा, साथ ही नागरिकों के लिए सेवाएं प्राप्त करने का एक आधुनिक और सुविधाजनक माध्यम सिद्ध होगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments