स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर, 21 जून 2025। जनपद की थाना कलान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक युवक को अवैध देशी तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति और अवैध शस्त्र विरोधी अभियान के अंतर्गत की गई।
गिरफ्तार युवक की पहचान लवकुश पुत्र रामौतार (उम्र लगभग 22 वर्ष), निवासी ग्राम खनपुरा थाना कलान के रूप में हुई है। मुखबिर की सूचना पर थाना कलान पुलिस ने उसे सथरा धर्मपुर तिराहे से मकरन्दपुर जाने वाले कच्चे रास्ते के पास से दबोचा। पुलिस के अनुसार, उसके पास से एक देशी तमंचा 315 बोर और दो अदद जिंदा कारतूस बरामद हुए।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 210/25 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई को स्थानीय प्रशासन ने एक अहम उपलब्धि बताया है। थाना प्रभारी निरीक्षक कलान के नेतृत्व में पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त और चेकिंग अभियान चला रही है, जिससे अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments