स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर, 21 जून 2025। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को बरेली मोड़ स्थित उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र में टूटी-फूटी सड़कों की मरम्मत संबंधी कार्यों और प्रस्तावों की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मरम्मत कार्यों की टेंडर प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करते हुए कार्य प्रारंभ किया जाए, ताकि बरसात से पहले लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान पानी सड़कों पर एकत्र न हो, इसके लिए निर्माण एजेंसी को विशेष सतर्कता बरतनी होगी।
इसके साथ ही उन्होंने आवास विकास परिषद में बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा। उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि टैक्स वसूली के लिए टीमें गठित कर अभियान चलाया जाए तथा हैंडओवर की प्रक्रिया को भी तेजी से पूरा किया जाए।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी की इस सख्ती से आवास विकास परिषद के विकास कार्यों में जल्द गति आने की उम्मीद की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments