स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर, 25 जून। जिले में आगामी कृषि सत्र और संभावित बाढ़ संकट को देखते हुए जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा बाढ़ से निपटने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि डीएपी एवं यूरिया उर्वरकों की उपलब्धता दुकानों पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाए। उन्होंने उप जिलाधिकारियों व जिला कृषि अधिकारी को सख्त हिदायत दी कि हर दुकान पर दर सूची और उपलब्धता का बैनर अनिवार्य रूप से लगाया जाए। साथ ही बैनर पर यह भी स्पष्ट लिखा जाए कि किसी भी किसान को यूरिया के साथ कोई अन्य सामग्री खरीदने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कहीं भी ओवररेटिंग की शिकायत या किसानों को परेशान करने की स्थिति सामने नहीं आनी चाहिए। यदि किसी किसान को कोई समस्या होती है तो वह कंट्रोल रूम नंबर 8429400522 या 8429400585 पर शिकायत दर्ज करा सकता है, जिन पर प्राथमिकता से त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नाव, वाटर पंप, सुरक्षित स्थानों की पहचान, जनरेटर, भोजन आदि की व्यवस्थाएं समय रहते मुकम्मल कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में जन-धन की हानि को रोकने हेतु पूर्व तैयारी बेहद जरूरी है।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments