स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर, 24 जून। रेलवे स्टेशन पर गुम हुए दो बैग को जीआरपी शाहजहांपुर ने तत्परता दिखाते हुए खोज निकाला और एक 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सकुशल सौंप दिए। बैग में नकदी सहित कई जरूरी दस्तावेज थे। पुलिस की इस कार्यशैली की महिला ने सराहना की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिंदु देवी पत्नी स्वर्गीय मनीराम, निवासी काशीराम कॉलोनी, अयोध्या, आज दिनांक 24 जून को अयोध्या से शाहजहांपुर की यात्रा कर रही थीं, इसी दौरान उनके दो बैग गुम हो गए।
घबराई हुई महिला ने थाना जीआरपी शाहजहांपुर पहुंचकर मदद की गुहार लगाई। महिला की उम्र करीब 85 वर्ष बताई गई है। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्टेशन परिसर में तलाश शुरू की और कुछ ही समय में दोनों बैग बरामद कर लिए।
बैगों में 16,384 रुपये नकद, बैंक के कागजात और कुछ कपड़े मौजूद थे।
बुजुर्ग महिला ने जीआरपी पुलिस की इस सराहनीय तत्परता पर खुशी जाहिर करते हुए थाना जीआरपी शाहजहांपुर की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
जीआरपी शाहजहांपुर का यह कार्य आमजन में विश्वास और सुरक्षा की भावना को और सशक्त करता है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments