![]() |
| मृतक श्याम की फाइल फोटो |
ब्यूरो रिपोर्ट: जहीन खान ✍️
कछौना, हरदोई। कोतवाली कछौना क्षेत्र के ग्राम पूरब खेड़ा में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक 35 वर्षीय युवक श्याम पुत्र रामस्वरूप ने पत्नी की साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना बुधवार की रात हुई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
बताया जा रहा है कि श्याम शराब का आदी था और इसी आदत के चलते वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। परिजनों ने बताया कि बुधवार दिन में भी श्याम ने कमरे में पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन भाभी संगीता की सजगता से उसे समय रहते बचा लिया गया था। पूरे दिन परिजन उसे समझाते रहे, लेकिन जब रात को सभी लोग सो गए, तो उसने दोबारा उसी साड़ी से फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही कछौना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दुखद घटना के बाद मृतक की पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
श्याम अपने पीछे तीन मासूम बच्चों – पुत्र कृष्णा (8), पुत्री दीपिका (6) और पुत्र गौरव (5) को छोड़ गया है। अब ये तीनों मासूम पिता के साये के बिना जीवन बिताने को मजबूर हो गए हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments