भाजपा सरकार में नहीं सुनी जा रही गरीब गोपालक की फरियाद, समस्या का समाधान न होने पर मुख्यमंत्री से मिलेंगे

स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश

भारतीय जनता पार्टी की सरकार में गरीब, किसान और आम जन की समस्याओं को अनसुना किया जा रहा है, इसका एक जीता-जागता उदाहरण शाहजहांपुर जिले के भावलखेड़ा ब्लॉक के ग्राम कुआं डॉडा से सामने आया है।

गांव निवासी गोपालक नारायण सिंह ने अपनी आपबीती साझा करते हुए कहा कि वह लंबे समय से प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि जल्द से जल्द उनकी परेशानी दूर नहीं की गई, तो वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलकर अपनी बात रखेंगे और शिकायत करेंगे।

गोपालक का कहना है कि वह सरकारी योजनाओं और अधिकारों के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई राहत नहीं मिली है। उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही और अनदेखी का आरोप भी लगाया।

स्थानीय प्रशासन की उदासीनता को लेकर गांव में भी नाराजगी देखी जा रही है। अब देखना यह होगा कि क्या प्रशासन इस मामले को संज्ञान में लेता है या गोपालक को मुख्यमंत्री तक जाना पड़ेगा।

शाहजहांपुर से योगेंद्र सिंह यादव की रिपोर्ट।

Previous Post Next Post