लखनऊ, 29 जून 2025 | पत्र सूचना शाखा, उ.प्र.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में आकांक्षात्मक जनपदों और विकासखण्डों की प्रगति की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी, नवाचार, पारदर्शिता और समयबद्ध क्रियान्वयन इस अभियान की सफलता की कुंजी है। उन्होंने सभी विभागों से आह्वान किया कि वे सामूहिक समन्वय और ठोस कार्ययोजना के साथ लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में कार्य करें।
मुख्यमंत्री ने डेटा संग्रहण प्रणाली को और बेहतर करने की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि विकास की वास्तविक स्थिति का प्रभावी मूल्यांकन किया जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि निरीक्षण रिपोर्टों के आंकड़ों का विश्लेषण कर योजनाओं की गहन मॉनीटरिंग की जाए।
राज्य के 108 आकांक्षात्मक विकासखंडों में:
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि आकांक्षात्मक क्षेत्रों में कोई भी महत्वपूर्ण पद रिक्त नहीं रहना चाहिए। जहां रिक्तियां हैं वहां त्वरित नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अतिरिक्त कार्यभार सौंपते समय अधिकारी की व्यावहारिक उपलब्धता अवश्य देखी जाए।
मुख्यमंत्री ने अंत में दोहराया कि आकांक्षात्मक जनपद एवं विकासखंड राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में हैं और वहां की समस्याओं का समाधान सर्वोपरि है।
जारीकर्ता:
पत्र सूचना शाखा (मुख्यमंत्री सूचना परिसर),
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उत्तर प्रदेश।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments