ब्यूरो रिपोर्ट: जहीन खान ✍️
लखनऊ। कल्याणपुर क्षेत्र के शंकरपुरवा प्रथम स्थित केशव विहार कॉलोनी में रविवार को करंट की चपेट में आकर चार गायों की दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इस घटना के लिए बिजली विभाग और नगर निगम की घोर लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर बाद हुई बारिश के चलते कॉलोनी में जलभराव हो गया था। इसी दौरान चार गायें घास चरते हुए एक बिजली के पोल के पास पहुंच गईं। पानी में पहले से फैले करंट के कारण सभी गायें उसकी चपेट में आ गईं और मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।
पहले से की जा चुकी थी शिकायतें
स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस बिजली पोल में करंट आने की समस्या कोई नई नहीं थी। कई बार इसकी शिकायत बिजली विभाग और नगर निगम को की गई, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन देकर मामले को टाल दिया गया। यदि समय रहते सुधार कार्य कराया गया होता, तो यह हादसा रोका जा सकता था।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची, पोल की बिजली काटी गई और मृत गायों को हटाया गया। अधिकारियों ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और संबंधित विभागों से जवाब-तलब की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है और उन्होंने मांग की है कि लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाएं न हों।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments