स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर। थाना कांट पुलिस ने अवैध हथियार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक अवैध पौनिया 312 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कमलेश पुत्र गयादीन निवासी ग्राम मित्तेपुर, थाना कांट, जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना कांट पुलिस टीम द्वारा चलाए जा रहे सघन अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई। सोमवार सुबह लगभग 10:13 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ग्राम इन्देपुर की ओर जाने वाली सड़क पर तैनात थी, तभी एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा।
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम कमलेश पुत्र गयादीन बताया। जामा तलाशी के दौरान उसके हाथ में पकड़े प्लास्टिक के कट्टे से एक अदद नाजायज पौनिया 312 बोर तथा पैंट की जेब से एक अदद जिंदा कारतूस 312 बोर बरामद हुआ।
जब उससे हथियार का लाइसेंस मांगा गया तो वह नहीं दिखा पाया और गलती की माफी मांगने लगा। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की।
पंजीकृत मुकदमा:
मु.अ.सं. 316/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना कांट, जनपद शाहजहांपुर
बरामद सामान:
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को थाना कांट लाकर अग्रिम विधिक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। थाना कांट पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments