ब्यूरो रिपोर्ट: जहीन खान
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जौनपुर जनपद की मड़ियाहूं विधानसभा में एक महत्वपूर्ण "संविधान बचाओ सम्मेलन" का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन पाली बाजार के पास रामपुर नदी क्षेत्र में संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप में जिला कोऑर्डिनेटर मनीन्द्र मिश्रा मौजूद रहे, जबकि सम्मेलन की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद सिंह ने की।
मनिंद्र मिश्रा ने अपने भाषण में केंद्र व प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, “आज देश की सत्ता पर काबिज सरकार संविधान को तोड़ने और बदलने की साजिश कर रही है। वहीं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बुलडोजर की राजनीति से जनता को डराने का काम कर रही है और सिंदूर वितरण के नाम पर हिंदू धर्म का अपमान कर रही है।”
डॉ. प्रमोद सिंह ने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की बात कहते हुए कहा कि, “जौनपुर में हम कांग्रेस के संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती देंगे और सरकारी अत्याचारों से जनता की रक्षा करेंगे। चाहे इसके लिए कुर्बानी ही क्यों न देनी पड़े, हम लड़ते रहेंगे।”
किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर डॉ. आर.सी. पांडेय ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि, “सरकार ने भूमि अधिग्रहण बिल और तीन काले कृषि कानूनों के जरिये संविधान के ढांचे को तोड़ने का प्रयास किया था, लेकिन कांग्रेस की मदद से किसानों ने इस षड्यंत्र को विफल कर दिया और सरकार को झुकना पड़ा।”
सम्मेलन को अन्य कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी संबोधित किया। सभी ने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संगठित संघर्ष का संकल्प लिया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments