प्रधान संपादक मो शोएब के साथ शशांक मिश्रा की रिपोर्ट
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के नए मुखिया ने पदभार ग्रहण करते ही एक दृढ़ संकल्प और दूरदर्शी विजन के साथ राज्य की कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि “विश्व के सबसे बड़े पुलिस बल” का नेतृत्व सौंपना एक बड़ा विश्वास है, जिसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।
अपने पहले प्रेस वक्तव्य में उन्होंने प्रदेश पुलिस के भविष्य की दिशा तय करने वाले 10 अहम बिंदुओं को साझा किया, जो कानून व्यवस्था से लेकर महिला सुरक्षा और साइबर क्राइम तक पर केंद्रित हैं।
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मिले स्पष्ट दिशा निर्देश
नए पुलिस प्रमुख ने कहा कि पिछले 8 वर्षों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऊर्जावान नेतृत्व में पुलिसिंग की दिशा स्पष्ट और निरंतर रही है। इसी राह को अब और अधिक रणनीतिक फोकस और जोश के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
10 प्रमुख प्राथमिकताएं जो उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यशैली को देंगी नई दिशा:
1. अपराध और अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस: संगठित अपराधों के विरुद्ध निर्णायक कार्यवाही होगी। प्रदेश को अपराधमुक्त बनाने का संकल्प दोहराया गया।
2. महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण: महिला विरोधी अपराधों के विरुद्ध कठोर रुख अपनाया जाएगा और महिलाओं की सुरक्षा का भरोसा मजबूत किया जाएगा।
3. जन शिकायत निवारण: आम जन की शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता और त्वरित समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
4. कानून-व्यवस्था की सख्त निगरानी: प्रदेश में किसी को भी अशांति फैलाने की इजाज़त नहीं दी जाएगी। कानून का राज हर हाल में कायम रखा जाएगा।
5. साइबर अपराध के विरुद्ध ठोस रणनीति: कोविड के बाद बढ़ते साइबर अपराधों के मद्देनज़र तकनीकी दक्षता और संसाधनों को सशक्त किया जाएगा।
6. बेहतर पुलिस सेवाएं: पुलिस की सेवाएं अधिक सुलभ, कुशल और नागरिकोन्मुख बनाई जाएंगी।
7. पुलिस बल का कल्याण: पुलिसकर्मियों के प्रशासनिक और कल्याणकारी मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि वे प्रेरित रहकर सेवा कर सकें।
8. विशेषज्ञता का प्रभावी उपयोग: बल में मौजूद प्रतिभाओं की पहचान कर उनके ज्ञान और अनुभव का लाभ मिशन मोड में उठाया जाएगा।
9. तकनीक और एआई का समावेश: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी उन्नत तकनीकों का उपयोग करके कार्य प्रणाली को अधिक प्रभावी और स्मार्ट बनाया जाएगा।
10. सेवाकालीन प्रशिक्षण को प्राथमिकता: निरंतर प्रशिक्षण के माध्यम से पुलिस बल की गुणवत्ता और सेवा क्षमता को बेहतर किया जाएगा।
"हम सब मिलकर बनाएंगे एक सुरक्षित उत्तर प्रदेश"
पुलिस प्रमुख ने विश्वास जताया कि पूरी टीम इन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए अपना सर्वोत्तम देगी और उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून व्यवस्था के नए मानक स्थापित करेगी। तकनीक, रणनीति और जनसेवा को आधार बनाकर पुलिस नागरिकों की सेवा पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करती रहेगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहांपुर
0 Comments