ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नव नियुक्त पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग लखनऊ पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को राज्य की कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस का नेतृत्व करने का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपने के लिए वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से वे राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को पूर्ण निष्ठा के साथ आगे बढ़ाएंगे।
राज्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में अपराध और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस, महिला सुरक्षा, नागरिक केंद्रित पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था की उत्कृष्टता प्रमुख हैं, जिन पर डीजीपी राजीव कृष्ण ने पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करने का संकल्प जताया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments