उत्तर प्रदेश स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर के थाना जलालाबाद पुलिस ने न्यायालय से वांछित तीन वारंटियों को उनके मस्कन से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। यह कार्रवाई मादक पदार्थ, अवैध शराब, शस्त्र तथा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशानुसार जनपद में अपराध नियंत्रण एवं चिन्हित वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत 01 जून 2025 को थाना जलालाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक जलालाबाद श्री राजीव कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी का विवरण इस प्रकार है:
-
नूर मोहम्मद पुत्र सरवर अली, उम्र करीब 62 वर्ष
-
शान मोहम्मद पुत्र नूर मोहम्मद, उम्र करीब 22 वर्ष
(दोनों निवासी ग्राम सिकन्दरपुर अफगानान, थाना जलालाबाद, जनपद शाहजहांपुर)— इन दोनों को वाद संख्या 437/24, अपराध संख्या 23/20, धारा 498-A, 323 IPC व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन त्वरित न्यायालय, कोर्ट संख्या 41, शाहजहांपुर द्वारा जारी वारंट पर दिनांक 01.06.2025 को सुबह 10:10 बजे उनके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया।
-
प्रशांत गुप्ता पुत्र मुकेश गुप्ता, उम्र करीब 23 वर्ष
(निवासी मोहल्ला महाजनान, कस्बा व थाना जलालाबाद, जनपद शाहजहांपुर)— प्रशांत को केस संख्या 653/23, धारा 26(2)(1)(v), 59(1), 58 के अंतर्गत न्यायालय ए.सी.जे.एम., कक्ष संख्या 16, शाहजहांपुर द्वारा जारी वारंट पर 01.06.2025 को सुबह 11:40 बजे उसके मस्कन से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए संबंधित न्यायालयों के समक्ष पेश किया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल थे:
- निरीक्षक श्री राजीव कुमार (प्रभारी निरीक्षक, थाना जलालाबाद)
- उपनिरीक्षक गौरव सिंह
- उपनिरीक्षक जुगेश सिंह
- कांस्टेबल 1847 सुशील कुमार
- कांस्टेबल 2738 आनंद
- कांस्टेबल 2682 विकाश
- कांस्टेबल 2094 आकाश राठी
थाना जलालाबाद पुलिस की यह कार्रवाई न्यायालय से फरार चल रहे अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
0 Comments