संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, काकोरी के सकरा गांव में मचा हड़कंप

ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश

लखनऊ। काकोरी कोतवाली क्षेत्र के सकरा गांव में शनिवार रात्रि एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। यह शव सकरा गांव की प्लॉटिंग साइट के पास संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर काकोरी पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

मौके से एक बुलेट मोटरसाइकिल गाड़ी नंबर UP32KC7891 बरामद की गई है, जो शव के पास खड़ी थी। युवक की पहचान गढ़ी कनौरा निवासी विशाल रावत के रूप में हुई है, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है, कि यह मामला दुर्घटना का है, आत्महत्या है या फिर हत्या। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिससे माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।

पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है, और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि युवक की पहचान और घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाई जा सके।

Previous Post Next Post