स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर। आगामी त्यौहारों को देखते हुए जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया व क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु द्वारा थाना तिलहर पुलिस के साथ मिलकर मुख्य मार्गों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पैदल गश्त की गई।
गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों और प्रमुख चौराहों का निरीक्षण किया और वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों से संवाद करते हुए उन्हें शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया ने मातहतों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि नागरिकों को कानून का पालन करने और पुलिस का सहयोग करने के लिए प्रेरित किया जाए।
इसके साथ ही उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अगर कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आती है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि किसी भी अनहोनी की संभावना को पहले ही टाला जा सके।
त्यौहारों के दौरान शांति, सुरक्षा और भाईचारे का वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार मुस्तैद है और नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा कर रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments