ब्यूरो चीफ तशरीफ़ अली मेरठ
• माछरा ब्लॉक के पी.एम. श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय बहरोड़ा में आयोजित हुआ कार्यक्रम
• 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत बच्चों व अभिभावकों ने किया वृक्षारोपण
• पर्यावरण संरक्षण को लेकर दी गई जागरूकता और कराया गया योग अभ्यास
• श्री तशरीफ अली व श्रीमती नसीम खातून ने किया मार्गदर्शन
किठौर, माछरा (मेरठ)। 5 जून 2025 को माछरा ब्लॉक के पी.एम. श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय बहरोड़ा में आयोजित समर कैंप के दौरान विश्व पर्यावरण दिवस बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। यह समर कैंप 21 मई से चल रहा है, जिसमें बच्चों को शैक्षिक व रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा गया है।
इस अवसर पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों और अभिभावकों ने मिलकर फलदार और छायादार पौधे लगाए। इस कार्यक्रम का नेतृत्व श्री तशरीफ अली और श्रीमती नसीम खातून ने किया। उन्होंने बच्चों को योग का अभ्यास कराया और उन्हें वृक्षारोपण के महत्व के बारे में जागरूक किया।
उन्होंने बताया कि आज ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं और इनसे निपटने में वृक्षारोपण की अहम भूमिका है। ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने से न केवल वातावरण शुद्ध होगा बल्कि यह भावी पीढ़ियों के लिए स्वस्थ और सुरक्षित पर्यावरण की नींव रखेगा।
अली ने सभी से आह्वान किया कि वृक्ष लगाने के बाद उनकी निराई, गुड़ाई और सिंचाई जैसी देखभाल तब तक की जाए जब तक वे पूरी तरह विकसित न हो जाएं। तभी "एक पेड़ मां के नाम" अभियान वास्तविक सफलता प्राप्त करेगा।
इस मौके पर बच्चों के साथ उनके दर्जनों अभिभावकगण भी उपस्थित रहे और सभी ने इस प्रयास की सराहना की।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments