ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश ✍️
मोहनलालगंज (लखनऊ)। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के सिसेंडी गांव में बाइक गिराने के विरोध पर मामा-भांजे की पिटाई करने वाले दो रईसजादों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त थार जीप को सीज कर लिया गया है, जिस पर एक राजनैतिक दल का झंडा और विधायक का पास लगा था।
घटना उस समय हुई जब मामा-भांजे सड़क किनारे जा रहे थे और रईसजादों की तेज रफ्तार थार जीप से उनकी बाइक गिर गई। विरोध करने पर नशे में धुत थार सवार युवकों ने मामा-भांजे को बुरी तरह पीट दिया।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया और थार वाहन को सीज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।
इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया है और आमजन ने ऐसे रसूखदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments