ब्यूरो रिपोर्ट: रंजीता गौतम
स्थान: आईआईटी कानपुर | दिनांक: 23 जून 2025
ग्राम चौखड़ी खेड़ा, काकोरी (लखनऊ) निवासी डॉ. विपिन चंद्र, सुपुत्र श्री किशन लाल एवं श्रीमती शांति देवी, ने प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर से डॉक्टरेट (Ph.D.) की उपाधि प्राप्त कर क्षेत्र का मान-सम्मान बढ़ाया है।
डॉ. विपिन चंद्र ने अपनी पीएचडी का शोधकार्य “Digital Image Correlation (DIC) Based Methods and their Accuracy for Fracture and Fatigue Analysis” विषय पर पूर्ण किया। यह शोध मैकेनिकल इंजीनियरिंग व संरचनात्मक विश्लेषण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है। उनकी शोध गुणवत्ता को संस्थान के विशेषज्ञों ने उच्च स्तर का बताते हुए अत्यंत सराहना की है।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर डॉ. विपिन चंद्र ने अपने माता-पिता श्री किशन लाल व श्रीमती शांति देवी, गुरुजनों तथा परिवार के सहयोग को अपनी सफलता का आधार बताया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य आगे भी शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में नवाचार करते हुए समाज की सेवा करना है।
डॉ. विपिन चंद्र की इस उपलब्धि पर परिजनों एवं गांववासियों ने गर्व व्यक्त किया है। ग्रामवासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा की ओर प्रेरित करने वाली है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments