स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
आगामी त्यौहार ईद-उल-जुहा के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर थाना रोजा में एक पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्राधिकारी सदर एवं उपजिलाधिकारी (एसडीएम) महोदय ने मौजूद समुदाय के प्रबुद्ध जनों एवं गणमान्य नागरिकों से संवाद करते हुए शासन के निर्देशों की जानकारी दी।
- नई परंपराएं न डालने की अपील
अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि ईद-उल-जुहा के मौके पर कोई भी नई परंपरा शुरू न की जाए, जिससे साम्प्रदायिक सौहार्द पर असर पड़े।
- प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न देने और पशुओं के अवशेष निर्धारित स्थान पर दफन करने के निर्देश
त्यौहार के अवसर पर प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न देने और अवशेषों का निस्तारण प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थलों पर ही करने की बात दोहराई गई, जिससे स्वच्छता बनी रहे और किसी भी प्रकार की असहमति उत्पन्न न हो।
- नमाज मस्जिद व ईदगाह परिसर में ही अदा करने का आग्रह
सभी मुस्लिम भाइयों से अनुरोध किया गया कि नमाज मस्जिद अथवा ईदगाह परिसर के अंदर ही अदा करें, सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ने से बचें, जिससे यातायात एवं शांति व्यवस्था प्रभावित न हो।
अधिकारियों ने जनता से अपील की कि सभी लोग आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए त्यौहार मनाएं, ताकि जनपद में शांति व कानून-व्यवस्था बनी रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments