स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर, 22 जून 2025। थाना कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक महिला को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देश और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
आरोपी की पहचान उसमान पुत्र मरहुम रहीस निवासी मोहल्ला महमान शाह, थाना कोतवाली, शाहजहांपुर के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 22 वर्ष है। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली पर मु0अ0स0 192/25 धारा 137(2) बी.एन.एस. के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे डैम रोड से बरेली मोड़ की ओर जाते समय करीब 12:15 बजे गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने महिला को बहलाकर भगाने का अपराध किया था, जिसकी विवेचना के दौरान वह वांछित चल रहा था।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्री अश्वनी कुमार, उपनिरीक्षक कुमार गौरव एवं कांस्टेबल रोहित कुमार शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पुलिस का यह अभियान आगे भी इसी तरह अपराधियों के खिलाफ जारी रहेगा, ताकि जिले में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments