स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
- खुदागंज थाना क्षेत्र में बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर किया गिरफ्तार
- वारदात के बाद से फरार चल रहा था आरोपी, नहर पुलिया के पास दबोचा गया
- आरोपी के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत
शाहजहांपुर। जिले की खुदागंज पुलिस ने बलात्कार के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त अल्ताफ पुत्र शमशेर निवासी मोहल्ला राठान, थाना खुदागंज को ग्राम जलालपुर को जाने वाले कच्चे रास्ते पर स्थित नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को यह सफलता 5 जून को सुबह 10:50 बजे मुखबिर की सूचना पर मिली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 मई 2025 को अल्ताफ ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने घटना की रिपोर्ट 26 मई 2025 को खुदागंज थाने में दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर मुकदमा मु0अ0सं0 133/25 धारा 64/351(3)/333/115(2) बीएनएस के अंतर्गत पंजीकृत किया गया। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्त:
पंजीकृत अभियोग:
गिरफ्तारी का स्थान व समय:
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:
खुदागंज पुलिस की इस कार्रवाई को महिला सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
लखनऊ
0 Comments