संवाददाता: हरदोई
हरदोई। गुरुवार को जिला जज सुशील कुमार शुक्ला, जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने हरदोई जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीनों अधिकारियों ने कारागार की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की और बंदियों से संवाद स्थापित किया।
जिला जज सुशील कुमार शुक्ला ने बंदियों से विधिक सहायता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि किसी बंदी के पास निजी वकील नहीं है तो उसे सरकारी वकील की सुविधा तत्काल उपलब्ध कराई जाए।
जिलाधिकारी अनुनय झा ने जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि बंदियों को निर्धारित रोस्टर के अनुसार पौष्टिक भोजन दिया जाए और उनके बीच रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए, जिससे वे मानसिक रूप से स्वस्थ रहें।
जिला अस्पताल परिसर का भी निरीक्षण किया गया, जहां पर अधिकारीगण ने बीमार बंदियों का हालचाल जाना। चिकित्सकों को निर्देशित किया गया कि बंदियों का इलाज पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ किया जाए।
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने जेल में तैनात सुरक्षा गार्डों को सतर्क और ड्यूटी पर पूरी तरह से मुस्तैद रहने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
यह औचक निरीक्षण जेल प्रशासन को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और बंदियों की मूलभूत आवश्यकताओं का ध्यान रखने का स्पष्ट संकेत है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments