संवाददाता: ज़हीन खान ✍️
कछौना (हरदोई)। लखनऊ-हरदोई नेशनल हाईवे (एनएच-731) पर गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में कोचिंग संचालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मेट्रो रेस्टोरेंट के पास उस समय हुआ जब वह अपनी पत्नी और बच्चों को लाने के लिए ससुराल लखनऊ जा रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुज श्रीवास्तव (22 वर्ष) पुत्र श्रवण श्रीवास्तव, निवासी बेनीपुरवा, रेलवे गंज, हरदोई, बाइक से लखनऊ की ओर जा रहे थे। मेट्रो रेस्टोरेंट के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे अनुज की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
अनुज श्रीवास्तव इलाके में कोचिंग सेंटर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में एक मासूम बच्चा भी है, जिसकी अब कम उम्र में ही पिता का साया उठ गया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर है।
हादसे की सूचना पर कछौना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहीं, अज्ञात वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
इस हृदयविदारक घटना ने क्षेत्रवासियों को गहरा दुखी कर दिया है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments