प्रदेश ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर। जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० विवेक कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को रेड क्रॉस सोसायटी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सोसायटी द्वारा अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की और आगामी योजनाओं पर चर्चा की।
निरीक्षण के दौरान जिला सचिव डॉ० विजय जौहरी से विशेष रूप से कोविड के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए आवश्यकता पड़ने पर रेड क्रॉस वॉलेंटियर्स की टीम तैयार रखने को कहा गया, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहयोग लिया जा सके।
डॉ० मिश्रा ने यह भी सुझाव दिया कि बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में भी रेड क्रॉस की भूमिका अहम हो सकती है, इसलिए पहले से तैयारियां कर ली जाएं ताकि समय पर सहायता पहुंचाई जा सके।
इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी के जिला सचिव डॉ० विजय जौहरी, आजीवन सदस्य अवनीश सक्सेना, अग्रज जोहरी समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने आपदा के समय सामूहिक सहयोग और सेवा भावना से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments