प्रदेश ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर के थाना सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अफीम तस्करी में लिप्त तीन तस्करों को धर दबोचा गया। पुलिस ने कुल 1 किलो 320 ग्राम अफीम, ₹2950 नकद, मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की।
शाहजहांपुर जनपद में अपराध और मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत 1 जून 2025 को थाना सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली। अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सेहरामऊ दक्षिणी के नेतृत्व में गठित टीम ने तीन अफीम तस्करों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के नागरपाल पुल, ग्राम नागरपाल के पास सुबह करीब 08:20 बजे की गई, जब आरोपी अफीम बेचने की फिराक में थे।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम और बरामद अफीम:
- प्रदीप यादव पुत्र राजपाल यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम बसहरपुरवा, थाना बिलग्राम, जनपद हरदोई — 433 ग्राम अफीम
- श्रवण पुत्र मंहगेलाल, उम्र 50 वर्ष, निवासी मोहल्ला कटरा, थाना बिलग्राम, जनपद हरदोई — 466 ग्राम अफीम
- सुधीर कुमार यादव पुत्र हरीराम यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम बसहरपुरवा, थाना बिलग्राम, जनपद हरदोई — 421 ग्राम अफीम
कुल बरामदगी:
- 01 किलो 320 ग्राम अफीम
- ₹2950 नकद
- 02 टच स्क्रीन मोबाइल फोन, 01 कीपैड मोबाइल
- 01 टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर UP30 BY 6796)
अभियुक्त सुधीर कुमार यादव का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें निम्नलिखित मुकदमे दर्ज हैं:
- मु.अ.सं. 154/2023 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट, थाना सेहरामऊ दक्षिणी
- मु.अ.सं. 55/2022 धारा 323, 504, 506 भादवि व 3(1)(द), 3(2)(va) SC/ST एक्ट, थाना सेहरामऊ दक्षिणी
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह अफीम कन्नौज के एक व्यक्ति से खरीदी थी, जिसका नाम-पता उन्हें ज्ञात नहीं है। वे लोग इस अफीम को शाहजहांपुर में ऊंचे दामों पर बेचने आए थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
अभियुक्तों के विरुद्ध थाना सेहरामऊ दक्षिणी में मु.अ.सं. 154/2025 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल थे:
- उपनिरीक्षक उमेश कुमार मिश्र (थानाध्यक्ष)
- उपनिरीक्षक अजय वर्मा
- उपनिरीक्षक प्रियव्रत दुहूण
- हेड कांस्टेबल संजीव कुमार
- कांस्टेबल निखिल
- कांस्टेबल विन्देश कुमार
- कांस्टेबल अक्षय राठी
पुलिस की इस कार्रवाई से मादक पदार्थों के तस्करों के नेटवर्क को करारा झटका लगा है और क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता का स्पष्ट संदेश गया है।
0 Comments