ब्यूरो रिपोर्ट: जहीन खान ✍️
लखनऊ के पाल तिराहा स्थित ब्रह्मेश्वर महादेव मंदिर में परिक्षेत्र व्यापार मंडल द्वारा प्रत्येक सोमवार को भव्य पूजा-अर्चना और बाबा का श्रृंगार किया जाता है। इस आयोजन की अगुवाई व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजकुमार कनौजिया जी करते हैं।
हर सोमवार रात 8:00 बजे भक्तगण मंदिर में एकत्र होकर बाबा का गुणगान, कीर्तन और भक्ति भाव से पूजन करते हैं। इस धार्मिक अनुष्ठान को पंडित देवेंद्र मिश्रा के द्वारा संपन्न कराया जाता है। पूजा के बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण भी किया जाता है।
इस भक्ति आयोजन में प्रमुख रूप से उपस्थित रहते हैं:
🔹 अध्यक्ष – राजकुमार कनौजिया
🔹 मंत्री – शुभम सिंह, डी.के., सुजीत श्रीवास्तव
🔹 तथा बड़ी संख्या में स्थानीय भक्तगण और आम जनमानस
यह साप्ताहिक आयोजन पाल तिराहा क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक बन चुका है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहांपुर
0 Comments